फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बसेवा रॉय गांव में पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के बसेवा रॉय गांव में तालाब के किनारे जामुन के पेड़ की डाल से युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लाश को उतारकर थाने ले गई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, अंकुर उर्फ अवधेश (28) शुक्रवार की शाम को गांव के काली मंदिर पर चल रहे कथा में शामिल होने गया था।देर रात तक घर वापस नहीं आया तो उन लोगों ने आसपास खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला।परेशान परिजन आने का इंतजार करते हुए घर चले गए।
शनिवार की सुबह खोजबीन के दौरान गांव के पूरब तालाब के किनारे एक जामुन के पेड़ की डाल पर अवधेश की लाश रस्सी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें