फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस...निकला घरेलू विवाद

Wed, 04 Jun 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के पटना गांव के चंपानगर तिराहे से एक महिला के अपहरण की सूचना पर पुलिस घंटों भागदौड़ करती रही। बाद में मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का निकला।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि पटना गांव चंपानगर तिराहे के पास कार से एक महिला का अपहरण कर कुछ लोग भाग रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र के सिरकोहिया गांव के पास मुलायम गंज तिराहे पर घेराबंदी करके कार को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला है।
थाना क्षेत्र के औरातोंदा गांव के मुकेश गौड़ की शादी 5 वर्ष पूर्व हर्रैया थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मिश्र गांव की माधुरी से हुई थी। दोनों से डेढ़ वर्षीय बेटा मयंक भी है। मंगलवार को आपस में विवाद के चलते माधुरी नाराज होकर बेटे मयंक को ससुराल में ही छोड़कर मायके जाने के लिए निकली।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर पति मुकेश गौड़ ने अपने मित्र मोहित चौहान की कार मांगकर गांव के चालक रियाज अहमद के साथ पहुंचा और चंपानगर में गाड़ी रोककर उसे बैठा लिया और घर की तरफ आने लगा तो महिला चिल्लाने लगी। वहां मौजूद दिनेश नामक युवक ने डायल 112 पर अपहरण की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें