सोनहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया निवासी पीयूष सिंह गर्गवंशी को युवा मंच का बस्ती मंडल सचिव बनाया है। पीयूष ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उनके मंडल सचिव बनने पर अनिल कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, गिरजेश कुमार, मनोज सिंह, संदीप पाण्डेय, प्रमोद चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी, कल्याण व बबलू आदि ने खुशी जताई है। संवाद