फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 4 सेंटरों पर छापा- 10 महिलाएं पकड़ी गईं

Thu, 29 Jan 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

एसपी अभिनंदन और सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के निर्देशन में एसओजी और स्वाट की संयुक्त टीम ने बुधवार को स्पा सेंटरों की जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने 10 संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस की छानबीन में अधिकतर महिलाओं के पहचान पत्र गैर जिलों के मिले हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर और आसपास के इलाकों में लंबे समय से संचालित किए जा रहे चार स्पा सेंटरों पर बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसओजी और स्वाट की संयुक्त टीम की छापेमारी से सेंटरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान 10 संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं। इनमें अधिकतर महिलाएं गैर जिलों की बताई जा रहीं हैं। पुलिस टीम इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एसपी अभिनंदन और सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के निर्देशन में एसओजी और स्वाट की संयुक्त टीम ने बुधवार को स्पा सेंटरों की जांच की। कोतवाली क्षेत्र में शहर के रामेश्वरपुरी मोहल्ले के निकट, रोडवेज बस स्टेशन के निकट, बड़ेवन और पुरानी बस्ती क्षेत्र के हंडिया चौराहे के निकट संचालित स्पा सेंटर की पुलिस ने जांच की।

इस दौरान पुलिस टीम ने 10 संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस की छानबीन में अधिकतर महिलाओं के पहचान पत्र गैर जिलों के मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़ी गईं सभी महिलाएं वयस्क हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ करके यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन्हें यहां किस उद्देश्य से बुलाया गया था। वहीं, छापेमारी के दौरान पुलिस टीम स्पा सेंटर संचालकों को भी साथ ले गई। उनसे स्पा सेंटर के लाइसेंस और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार को शहर के स्पा सेंटरों में हड़कंप की स्थिति रही।

संचालकों को किराए पर मकान देने वाले लोग भी पुलिस की कार्रवाई से सहमे हुए हैं। यह कार्रवाई शहर में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। कार्रवाई के दौरान मौजूद लोगों का कहना था कि छापेमारी के समय स्पा सेंटरों से कुछ पुरुषों को भागते हुए देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें