फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम बांच की टीम ने 14 वर्षीय छात्र को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने 14 वर्षीय छात्र को उठाया
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र के गुंडा कुंवर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस टीम ने हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए 14 वर्षीय छात्र को उसके घर से उठा लिया। छुड़ाने गए चाचा को भी पुलिस ने लॉकप में डाल दिया।
विज्ञापन

सीओ हर्रैया गिरीश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रणविजय सिंह के साथ पुलिस टीम शुक्रवार रात दस बजे छात्र के घर पहुंची। यह कहते हुए 10वीं के छात्र को साथ ले गई कि साइबर क्राइम के मामले में पूछताछ करनी है। इसकी जानकारी होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह ने छात्र के पिता जगजीवन निषाद को लेकर रात में छावनी थाने पहुंचे। यहां जानकारी हुई कि उसे हरैया थाना ले गए हैं। परिजन हरैया पहुंचे तो छात्र से पूछताछ की जा रही थी। उसे छोड़ने का दबाव बनाने पर नाराज पुलिसकर्मियों ने छात्र के चाचा सुभाष निषाद को भी लॉकप में बंद कर दिया। शनिवार सुबह तक परिजन थाने पर डटे रहे। इसी बीच गुंडाकुंवर गांव के एक बुजुर्ग की मौत हो जाने पर कार्यक्रम में शामिल होने का भरोसा दिलाने पर दोपहर दो बजे चाचा व भतीजे को छोड़ दिया गया। छात्र के पिता जगजीवन ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बेवजह उनके नाबालिग बेटे को एक हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है। पूछताछ के दौरान परिवार को परेशान किया जा रहा है। हरैया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि 11 अगस्त को हर्रैया मूड़घाट चौराहे पर एक युवक की हत्या के मामले में मोबाइल लोकेशन सर्च में इस लड़के का मोबाइल लोकेशन घटना स्थल के आसपास होने की पुष्टि हुई थी। बताया कि पूछताछ कर छोड़ दिया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें