फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त बेटियों से बेहतर भविष्य का निर्माण संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सशक्त बेटियों से बेहतर भविष्य का निर्माण संभव’
विज्ञापन

बनकटी/बस्ती। सशक्त बेटियों से ही देश के बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। ऐसे में उनकी यह नैतिक जिम्मेदारी भी है कि वह लगन से पढ़ें और निडर होकर समाज की बुराइयों का सामना करें। ऐसा कर वह स्वयं तो लक्ष्य को हासिल कर सकेंगी और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा माध्यम भी बनेंगी। यह कहना है क्षेत्राधिकारी रुधौली अंबिका राम का। वह बुधवार को सूर्य बख्श पाल स्मारक पीजी कॉलेज भरवलिया बनकटी में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में अपराजिता अभियान के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
सीओ रुधौली ने कहा कि सरकार छात्राओं के बेहतर भविष्य और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति, नारी सशक्तीकरण को लेकर कार्यक्रम चला रही है। जिसका उद्देश्य आधी आबादी को निडर बनाकर भयमुक्त समाज का निर्माण करना है। छात्राओं को उनके कानूनी, सामाजिक अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी छात्राओं को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए। कोई भी गलत, आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश भेजने से बचें और सही जानकारी देकर ही अपना अकाउंट बनाएं तथा अपरिचित नंबर से बार- बार फोन करने वाले का नंबर ब्लॉक करने की बात कही। आगे महिला सुरक्षा के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112, 108, 101 के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि महिला शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। महिला अपराध, हेल्पलाइन, यातायात नियमों सहित सोशल मीडिया के सही प्रयोग व साइबर क्राइम से जुड़ी बातें बताईं और जागरुक किया। कहा कि बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है।
विज्ञापन

प्राचार्य अजीत सिंह ने कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है। लिहाजा वह उत्पीड़न के विरुद्ध मुखर हों। बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन ने अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं। महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी हैं। महिला शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। आगे उन्होंने कोरोना महामारी को आपदा बताते हुए कहा कि कोविड को नजरंदाज नहीं करना है। मास्क का नियमित प्रयोग करें। आपस में दूूरी बनाएं रखें और थोड़ी देर पर हाथ भी धुलने का सलाह दी। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में सीओ ने सभी छात्राओं और उपस्थित जनों को नारी शक्ति का सम्मान करने और महिला उत्पीड़न के विरुद्ध मुखर होने की शपथ दिलाई। इससे पूर्व सीओ व प्राचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गुप्ता ने किया। छात्राओं की ओर से कार्यक्रम स्थल पर आकर्षण रंगोली भी बनाई गई, जिसका सीओ ने निरीक्षण कर छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया।
इस मौके पर मुख्य रूप लालगंज थाना के उप निरीक्षक राजनाथ यादव, हेड कांस्टेबल गीता, डॉ.राजेश कुमार यादव, आशा गुप्ता, विजयपाल, शमशाद आलम, डॉ. संतोष कन्नौजिया, अशोक चौधरी, राधेश्याम पांडेय, डॉ. दिनेश गुप्ता सहित करीब 120 छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।
स्वस्थ और निर्भीक नारियां ही सामाजिक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। बस जरूरी है अनुकूल माहौल की। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। इससे बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
रीता सिंह, शिक्षिका
घर से लेकर स्कूल तक बेटियों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ उनकी हौसला आफजाई की जानी चाहिए। जिससे उनके मन में बैठा हुआ डर समाप्त हो जाए। ऐसे कार्यक्रमों से बेटियों का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है।
उर्वशी दुबे, शिक्षिका
जिस दिन बेटियां आत्मनिर्भर हो जाएंगी, उस दिन उन्हें परिवार से लेकर समाज तक सम्मान मिलेगा। अमर उजाला के इस कार्यक्रम से नई ऊर्जा का संचार हुआ है, और जीवन में कुछ करने का हौसला भी मजबूत हुआ है।
विज्ञापन

रेनू अग्रहरि, छात्रा
-------------------
बेटियां समाज की मान हैं। उन्हें सशक्त किए बिना बेहतर समाज का निर्माण संभव नहीं है। कार्यक्रम ने उन्हें गौरवान्वित किया है और निश्चित रूप से वह आने वाले में वह सभी समाज में सशक्त हस्ताक्षर बनकर उभरेंगी।
चांदनी, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें