फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम आई सतर्कता, बिगड़ने से बचा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
काम आई सतर्कता, बिगड़ने से बचा माहौल
विज्ञापन

बस्ती। मतगणना के दौरान कई बार लगा कि भीड़ अनियंत्रित हो जाएगी। मतगणना में देर और भ्रामक सूचनाएं बाहर आने के बाद समर्थकों का हुजूम उत्तेजित हुआ। मगर पुलिस की चौकसी के आगे उनकी एक न चली। मतगणना स्थल के बाहर पूरे फोरलेन पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कई बार उन्हें खदेड़ा। सदर विधानसभा के परिणाम में देर और जीत-हार को लेकर ऊहापोह के बीच सपा और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में ढेलेबाजी भी हुई। माहौल गरम होते देख पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स अलर्ट हो गई। गेट पर बनी हुई गहमागहमी अचानक शांत हो गई और पुलिस कर्मियों का रुख सख्त हो गया। इसके बाद में उग्र समर्थकों ने संयम से काम लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के अलावा पांच सीओ के अलावा एक हजार पुलिस कर्मी, दो कंपनी पीएसी, तीन कंपनी सीपीएमएफ की मौजूदगी का परिणाम रहा कि कोई बवाल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें