फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएमएफ के साथ पुलिस ने किया मार्च

विज्ञापन
पुरानी बस्ती में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने किया फ़्लैग मार्च। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सीपीएमएफ के साथ पुलिस ने किया मार्च
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को एसपी आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीपीएमएफ (सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स) ने स्थानीय पुलिस के साथ शहर में मार्च किया। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व सुरक्षा बलों की अन्य कंपनियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के अलावा एसडीएम सदर, सीओ सदर के साथ थाना कोतवाली व पुरानी बस्ती थाने की पुलिस शामिल रही। क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के तहत आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। शास्त्री चौक कोतवाली से रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती, हड़िया चौराहा, प्लास्टिक काम्प्लेक्स आदि का भ्रमण किया गया। गौर व बभनान प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय पुलिस की मदद से अर्धसैनिक बलों ने बुधवार को गौर और बभनान में फ्लैग मार्च कर जनता को सुरक्षा का एहसास कराया। सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों ने गौर बाजार व अतिसंवेदनशील प्लस बूथ डुहवा, शिवा जैसे बूथों का निरीक्षण कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय की अगुवाई में पश्चिम बंगाल की 504 नंबर कंपनी सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कस्बा बभनान, महुआडाबर, कस्बा गौर, डुहवा, सुमही, चकचई, शिवा घाट आदि स्थानों का भ्रमण किया गया है। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्र के नेतृत्व में क्षेत्र में टीम ने पैदल गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें