फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने किया मार्च

विज्ञापन
पैकोलिया में रूट मार्च करते सीआईएसएफ व पुलिस के जवान। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने किया मार्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शुक्रवार को पैकोलिया व नगर थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ के जवानों संग पुलिस ने मार्च किया। इस दौरान विधानसभा चुनाव में लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

जवानों ने पैकोलिया क्षेत्र के तेनुआ, मुस्लिम पैकोलिया, पचपेड़वा, परसागना, चेतरा, मरवटिया बाजार, सरनागी, पूरा पैकोलिया, जलालाबाद आदि स्थानों पर रूट मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ आमजन से संवाद कर शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। नगर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक के साथ सीआईएसएफ के जवानों ने मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि चुनाव में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। टीम ने अति संवेदनशील व क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भी भ्रमण किया। नगर कस्बा के साथ ही विभिन्न गांवों व चौराहों पर पहुंची फोर्स ने लोगों से सीधा संवाद किया। सभी से मतदान की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध हरकत या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें