फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएम के कार्यक्रम के लिए दूसरे जिलों से मांगी गई पुलिस फोर्स

Fri, 28 Aug 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
2चित्र परिचय : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते कमिश्नर
विज्ञापन
सलेमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 29 अगस्त को मझौलीराज में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच रही हैं। बृहस्पतिवार को गोरखपुर के कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह और डीआईजी एस चन्नप्पा मझौलीराज पहुंचे। दोनों ने जिले के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का हाल जाना। सुरक्षा और यातायात प्रबंध पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि सुरक्षा के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स मांगी गई है। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी तैयारियां एवं आवश्यक प्रबंध सुरक्षा मानकों के अनुरूप समय से पूर्ण कर लिए जाएं। किसी भी स्तर पर कोई कमी अथवा चूक न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पार्किंग स्थल, मंच, पंडाल, हेलीपैड, बिजली व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल के साथ ही आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों एवं निर्धारित रूटों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर ने अब तक की तैयारियों से मंडलायुक्त और डीआईजी को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें