फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोलर पैनल से तार चुराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा पुलिस ने गांव में बनी पानी टंकी के संचालन के लिए लगे सोलर पैनल में लगने वाले तार चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 74 मीटर तार बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के तहत ग्राम जमोहना में सोलर पैनल से तार को चोरी हुआ था। कंपनी से जुड़े दृव्यनाथ चतुर्वेदी ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी। सोनहा क्षेत्र के वाहिद चक निवासी आरोपी जिशान खां काे मंगलवार की रात 10:05 बजे जमोहना गांव के नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद तार का वजन 13 किलो 740 ग्राम है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें