फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरी और ड्रोन की अफवाहों पर पुलिस की चौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक

Thu, 18 Sep 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/नगर बाजार। जिले में चोरी और ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विभिन्न थानों के नेतृत्व में गांव-गांव चौपाल लगाकर जनसंवाद शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह और थानाध्यक्ष हरैया टीडी सिंह ने ग्राम जगदीशपुर में चौपाल लगाकर ग्राम प्रधान व बुजुर्गों की मौजूदगी में ग्रामीणों को संबोधित किया। इसी क्रम में सर्किल रूधौली की सीओ स्वर्णिमा सिंह ने थाना मुंडेरवा प्रभारी ने ग्राम परसा हज्जाम के पंचायत भवन पर चौपाल आयोजित कर संभ्रांत व्यक्तियों से चोरी और ड्रोन संबंधी अफवाहों पर चर्चा की। वहीं क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी और थानाध्यक्ष कप्तानगंज ने ग्राम हरदी के शिव पांडे विद्यालय में चौपाल लगाकर चौकीदारों और ग्रामीणों को जागरूक किया। नगर थाना क्षेत्र के हथिया, पिड़ावल, मटेरा और सोधिया गांवों में चौपाल हुई। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि बिना तथ्यों की पुष्टि के किसी भी सूचना पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत जानकारी थाने को दें। थाना प्रभारी नगर विश्वमोहन राय ने कहा कि ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें