फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान के खेत में बकरी घुसने पर मारपीट, नौ पर केस

Thu, 18 Sep 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुरकौलिया उर्फ करमहिया गांव के इंदरपुर टोला में मंगलवार की शाम धान के खेत में बकरी घुसने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में सोनहा पुलिस ने चार नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। गांव निवासी पप्पू पुत्र बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शाम करीब छह बजे विपक्षी पक्ष की बकरी उनकी धान की फसल बर्बाद कर रही थी। जब उन्होंने मना किया तो विपक्षी पक्ष के लोग एक राय होकर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला बोल दिए। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी कुसुम और पुत्री रीता को भी बुरी तरह पीटा गया। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि राहुल, दिवाकर, ज्योति, रामदीन समेत पांच अन्य अज्ञात पर धारदार हथियार से हमला करने, गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें