फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के आगमन को लेकर तैयारी तेज

Sun, 17 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
पीएम के आगमन को लेकर तैयारी तेज - फोटो : ani
विज्ञापन
विधानसभा वार भाजपा पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई और कार्यक्रम में बस्ती के भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। गांव गांव में जाकर लोगों  से केंद्र सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दें। लोगों को बताएं कि  भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रख कर कार्य  करती है।
 सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के  लिए बस्ती से लगभग बीस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री की यह रैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें पूर्वांचल को दो सौगात मिलेगी पहला  फर्टिलाइजर कारखाना दूसरा एम्स का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन

 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक  बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियो की टीम क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है।  जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यक्तिगत वाहनों के अलावा सभी सेक्टरों में बसें  लगाई गई है। सभी विधान सभा क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें