फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी दफ्तर का घेराव

Sun, 17 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के लोगो ने एसपी कार्यालय का किया घेराव।
विज्ञापन
नगर थानाक्षेत्र के नरायनपुर में पुलिस की दबिश के दौरान बच्चों-महिलाओं  से अभद्रता और नाबालिग को हिरासत में लेकर प्रताड़ित करने को लेकर  ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर का घेराव किया। कार्यालय के दिवसाधिकारी/सीओ  कलवारी को शिकायती पत्र दिया, जिसमें उत्पीड़न रोकने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


गांव  के पूर्व प्रधान राम सरोज के नेतृत्व में गांव की महिलाएं व  पुरुष एसपी आफिस पहुंचे। उन लोगों का आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर बाद नगर  थाने की पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ गांव में पहुंची। गांव में कई घरों की तलाशी लेने लगे। कई लोगों के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों से अभद्रता  की। गांव के नाबालिग बच्चे को पकड़कर गांव वालों के सामने पीटते थाने ले गए। सीओ ने प्रार्थनापत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर दबाव बढ़ने  पर पुलिस ने नाबालिग को तो छोड़ दिया। मगर गांव के लोग अब भी दहशत से नहीं  उबर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें