फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्लेटफार्म की बढ़ा दी लंबाई, सुविधाएं नदारद

विज्ञापन
आदर्श रेलवे स्टेशन बभनान के प्लेटफार्म संख्या एक पर पश्चिम तरफ नहीं है बेंच और यात्री छाजन।संवा
विज्ञापन
गौर। आदर्श रेलवे स्टेशन बभनान पर यात्रियों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह मयस्सर नहीं हो पा रही है। प्लेटफाॅर्म संख्या एक की लंबाई तो बढ़ा दी गई, मगर यात्री छाजन, शौचालय और हैंडपंप की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच स्थित आदर्श रेलवे स्टेशन बभनान बस्ती और गोंडा जनपद की सीमा पर स्थित है। जहां कई एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है और प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का छोटे-बड़े शहरों में आना-जाना होता है। प्लेटफाॅर्म एक पर शौचालय, बैठने के लिए बेंच, हैंडपंप और यात्री छाजन न होने से भीषण ठंड में यात्रियों को मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। नित्यक्रिया के लिए महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। यही हाल प्लेटफाॅर्म संख्या दो का भी है। यहां एक भी शौचालय नहीं है। पर्याप्त मात्रा में यात्रियों के बैठने के लिए बेंच और छाजन की व्यवस्था भी नहीं है। बभनान स्टेशन पर इन ट्रेनों का होता है ठहराव : पूर्वोत्तर रेलवे के बभनान स्टेशन पर यात्री सुविधा के लिए रेल मंत्रालय की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया गया है। उनमें कृषक एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, बरौनी-लखनऊ मेल एक्सप्रेस, इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, मनवर संगम एक्सप्रेस, रक्सौल-सत्याग्रह एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, अवध प्रेस, एलटीटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर, अयोध्या-भटनी अप और डाउन पैसेंजर के अलावा कई स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें