फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-इस्राइल तकनीकी पौध बन रही बागवानों की पसंद

विज्ञापन
बंजारिया फर्म में सब्जी के पौधे खरीदने के लिए लगी लाइन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
इंडो-इस्राइल तकनीक से तैयार पौध बन रहे बागवानों की पसंद
विज्ञापन

बस्ती। भारत-इस्राइल कृषि परियोजना के तहत बंजरिया में इंडो-इस्राइल फल उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की गई है। यहां स्थापित हाईटेक नर्सरी से बागवानों को सब्जी और फलों की निरोगी पौधे वितरित किए जा रहे हैं। जायद सीजन की सब्जियों के पौधे किसानों को खास पसंद आ रहे हैं। फरवरी में अब तक करीब छह सौ से अधिक किसान केंद्र से विभिन्न सब्जियों की पौधे खरीद चुके हैं।
किसानों में इंडो-इस्राइल परियोजना के पौधों का क्रेज बढ़ रहा है। जिले के किसान धीरे-धीरे हाईटेक हो रहे हैं। वे अब पौधों की नर्सरी तैयार करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। बल्कि मनपसंद बीज देकर बंजरिया केंद्र से एक रुपये की लागत में पौध तैयार कर बागवानी कर रहे हैं। फल उत्कृष्टता केंद्र पर रबी सीजन के टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, बैगन, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, भरवा मिर्च, ब्रोकली आदि के पौधे तैयार कर ब्रिकी की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र से 1547 किसानों ने 131412 लाख पौध खरीद डाले। जायद सीजन में अब तक करीब छह सौ से अधिक किसानों में लौकी, नेनुवा, तरोई, कद्दू, खीरा, भिंडी आदि के तीस हजार से अधिक पौधे वितरित किए जा चुके हैं। बस्ती मंडल के अलावा गोरखपुर, देवीपाटन व अयोध्या मंडल के किसानों को भी सब्जियों की पौध आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस लाख पौध की है क्षमता
केंद्र प्रभारी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि हाईटेक नर्सरी की क्षमता करीब दस लाख पौधे प्रतिवर्ष तैयार करने की है। नर्सरी की क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है।
जायद सीजन के पौधे तैयार कर बिक्री किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें