फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेड़ से टकराई पिकअप चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी गांव के निकट अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव के रहने वाले राहुल चौधरी पिकअप चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। शुक्रवार की शाम को 4 बजे वह पोखरा बाजार से पिकअप लेकर घर आने के लिए निकले थे। जैसे ही वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी गांव के निकट पहुंचे तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में पिकअप चालक राहुल चौधरी (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया वहां हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें