फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पति समेत छह ससुरालियों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी पुलिस थाना क्षेत्र के हिल्सी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं मारने पीटने का एफआईआर दर्ज किया है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुधईपुर निवासी प्रतिमा सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी छावनी थाना क्षेत्र के हिल्सी गांव निवासी विवेक सिंह के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। वर्तमान में वह अपने मायके में रह रही है। बताया कि शादी के कुछ महीने ससुराल में रहने के बाद उनसे पांच लाख रुपये दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। इसी बात को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। छावनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति विवेक सिंह, सास, जेठ काशीनाथ सिंह, जेठानी आशा सिंह, जेठ के पुत्र आकाश सिंह, पुत्री अंशिका सिंह के ऊपर दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें