बनकटी ब्लॉक के परासी गांव में सीसी रोड की जांच करते संयुक्त विकास आयुक्त स्रोत विभाग
बनकटी। संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल निर्मल कुमार द्विवेदी ने बनकटी ब्लॉक में कराए गए और कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीसी रोड समेत अन्य कार्यों को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्लॉक के चेनुआ मेहरई, परासी और गुलरिहा सीरमा गांव में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिवों को फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी की प्रगति बढ़ाने व विकास संबंधी कार्यों का नियमित जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया। संयुक्त विकास आयुक्त दोपहर बाद पहले ग्राम पंचायत के चेनुआ मेहरई गांव में पहुंचे। कोरऊ गांव में पिच रोड से अनुसूचित बस्ती तक बने सीसी रोड की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई की बारीकी से जांच की। परासी में पिचरोड से मजनू के घर तक बने सीसी रोड की पैमाइश करने पर 423 मीटर मिला। जिसमें सचिव से फाइल मांगा और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। उसके बाद गुलरिहा सीरमा में प्राथमिक विद्यालय से सीरमा गांव तक बने सीसी रोड का निरीक्षण किया। खोदाई कर मोटाई और चौड़ाई देखने के बाद गिट्टी दिखी तो सचिव से सीसी रोड ढलाई करते वक्त निरीक्षण करते रहने के लिए निर्देश दिए। वहीं, दूसरे स्थल पर खोदाई कर जांच की।
इस माैके पर एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल, सचिव अर्चिता द्विवेदी, अजय शुक्ला मौजूद रहे।