फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंखों में संक्रमण, लालिमा के साथ हो रही जलन

Sat, 14 Feb 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​जिला अस्पताल में ब्लड जांच कराने के लिए कतार में खड़े मरीज संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते लोगों की आंखों में संक्रमण हो रहा है। लोग आंखों में लालिमा के साथ ही जलन और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 90 से 120 मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। संबंधित को चिकित्सक जांच के बाद परामर्श और बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 749 मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। इसमें अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, पेटदर्द आदि के रहे। इसके अलावा नेत्र रोग संबंधी करीब सौ मरीज शामिल रहे।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिब सुहेल के अनुसार बदलते मौसम में एलर्जी के कारण लोगों की पुतली लाल, खुजली व जलन हो रही है। ऐसे में लोग कंजक्टिवाइटिस की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी की एक आंख में संक्रमण हो गया है तो वह दूसरी आंख में भी हो जाता है। इससे पुतली में भी सूजन आ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुजुर्गों में आंख में पानी आने की समस्या बढ़ रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच के साथ उचित उपचार दिया जा रहा है। वहीं, कई मरीजों के आंख से कीचड़ निकल रहा है। सुबह नींद खुलने के बाद आंख जल्द नहीं खुलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें