फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फार्मेसी के छात्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Thu, 01 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में फार्मेसी छात्र की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर घर चले गए। छात्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के बड़सरा गांव के आकाश यादव बस्ती में राजकीय पाॅलिटेक्निक के निकट फार्मेसी काॅलेज में पढ़ाई कर रहे थे। बुधवार की सुबह साथी छात्र उन्हें गंभीर हालत में लेकर सुबह 8.55 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। भर्ती होने के एक घंटे के अंदर सुबह 9.45 बजे आकाश की मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। सूचना पर आकाश के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने शव का पीएम कराने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने कहा कि छात्र की हालत गंभीर थी। मृत्यु की असली वजह पोस्टमार्टम कराने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें