बस्ती। बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन कलक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बीएन शुक्ल की अध्यक्षता में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई।
समिति के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि परशुराम जयंती का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और यह भगवान शिव के परम भक्त हैं। उनके जीवन संदेशों से प्रेरणा लेकर हमें शक्ति और समन्वय स्थापित कर समरस समाज बनाना होगा। बीके मिश्र, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, पं. चंद्रबली मिश्र, पेशकार मिश्र, कृष्णचंद्र पांडेय, लालजी पांडेय, विनोद कुमार भट्ट, साधूशरन शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद