फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं पीजी की सीटें, विशेषज्ञता के मिलेंगे अवसर

Sat, 25 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती मेडिकल कॉलेज में नीट पीजी पाठ्यक्रम के लिए इस सत्र से दस नई सीटें बढ़ी दी गई हैं। इससे पहले यहां कुल चौदह सीटें उपलब्ध थीं, जो अब बढ़ाकर चौबीस कर दी गई हैं। यह बदलाव पीजी शिक्षा को और अधिक व्यापक बनाने और छात्रों को विशेषज्ञता हासिल करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। चिकित्सा शिक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि इस पहल से बस्ती मेडिकल कॉलेज में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। नए कोर्स और अतिरिक्त सीटों के माध्यम से मेडिकल कॉलेज अब स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तर पर छात्रों के लिए अधिक आकर्षक बन गया है।
विज्ञापन

इस वर्ष नई सीटों का आवंटन तीन नए विषयों में किया गया है। बायोकेमिस्ट्री एमडी के लिए तीन सीटें, फार्माकोलोजी एमडी के लिए चार सीटें, और एनाटमी एमडी के लिए तीन सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इन विषयों में पहले यहा पीजी स्तर की पढ़ाई नहीं होती थी। अब छात्रों को नए क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा।
पहले से ही मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी और फिजियोलॉजी की पढ़ाई हो रही हैं। इन नई सीटे बढ़ने से अब कॉलेज में कुल सात विषयों में पीजी स्तर की पढ़ाई उपलब्ध होगी। इस विस्तार से न केवल छात्रों के लिए विकल्प बढ़ेंगे, बल्कि मेडिकल कॉलेज की प्रतिष्ठा और अकादमिक स्तर भी ऊंचा होगा।
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य डऍ. अनिल यादव ने बताया कि इस बार जो नई सीटें आवंटित की गई हैं, वे नीट पीजी प्रवेश परीक्षा में चयनित एमबीबीएस पास छात्रों के लिए होंगी। इन छात्रों का नामांकन इस सत्र में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन भविष्य में और अधिक पाठ्यक्रम विस्तार की योजना बना रहा है, ताकि छात्रों को मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अधिक अवसर मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि अगले सत्र में मेडिकल कॉलेज प्रशासन एनएमसी मानकों को पूरा करते हुए क्लीनिकल विभागों में एमडी और एमएस की मान्यता के लिए आवेदन करेगा। इसका उद्देश्य है कि छात्रों को न केवल सिद्धांत और प्रयोगशाला स्तर की शिक्षा मिले, बल्कि क्लीनिकल प्रशिक्षण भी उच्च स्तर पर उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें