वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल को पुनः चालू कराने के लिए मिल गेट पर 67वें दिन भी श्रमिकों का धरना जारी रहा। श्रमिकों ने कहा कि मिल बंद होने से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। बावजूद इसके मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, जिसके चलते हम सभी को मजबूरन धरने को जारी रखना पड़ रहा है। धरने में महेश पांडेय, विनोद, त्रिलोकी, संजीत, जनार्दन, प्रदीप, मनोज, राम जतन, वीरेंद्र, शेषराम, प्रमोद सहित अनेक श्रमिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। श्रमिकों ने चेताया कि जब तक मिल पुनः शुरू नहीं होती, तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। संवाद