फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी : रोडवेज को मिली निराशा, डग्गामारों ने कमाया फायदा

Mon, 08 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) अभ्यर्थियों ने निराश किया है। 70 आरक्षित बसों में 32 बसों का ही संचालन हो सका। इससे रोडवेज को मनमुताबिक आय नहीं मिली। बताया गया कि यह डग्गामार वाहनों के चलते हुआ। अधिकांश सवारियों पर डग्गामार हावी रहे।
विज्ञापन

विभिन्न जनपदों से पीईटी परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए रविवार को आरक्षित बसों पर बैठाकर भेजा गया। पहली पाली की परीक्षा छूटने पर छह बसें भेजी गईं थी, जबकि शाम की पाली की परीक्षा छूटने पर दो दर्जन बसें भेजी गईं। शाम को रोडवेज बसों में भीड़ दिखी। बसों पर सवारी बैठाने के लिए एआरएम आयुष भटनागर खुद निगरानी करते दिखे। उन्होंने बताया कि आठ बसें दिल्ली, आजमगढ़, बरेली, मुरादाबाद रूट पर भेजी गईं थी जो अभी लौटी नहीं हैं। बताया कि सर्वाधिक बसें आजमगढ़, अयोध्या और गोरखपुर रूट पर भेजी गईं।
विज्ञापन

बताया कि उम्मीद के हिसाब से कम सवारी निकलीं। इससे अधिकांश बसें खड़ी रह गईं। बताया कि डग्गामार वाहनों के चलते परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें