फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज में खुली पब्लिक हेल्थ ओपीडी

Sun, 07 Sep 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में नये विभाग के शुभारंभ अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार व अन्य
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हॉस्पिटल कैली में फैमिली मेडिसिन और पब्लिक हेल्थ ओपीडी विभाग का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इसी के साथ विभागों की संख्या बढ़ गई। एक ही छत के नीचे एक साथ फैमिली के उपचार की सुविधा मिलेगी। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि एक नई शुरुआत के रूप में यह विभाग चिह्नित हुआ, जिसमें जनस्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पैरामेडिकल स्टाफ तथा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें