फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीईटी का पेपर आसान, बोले अभ्यर्थी- पाठ्यक्रम से ही पूछे गए सवाल

विज्ञापन
शहर के खैर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। उनका कहना था कि इस बार सवाल उलझाऊ नहीं थे। सभी प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। हालांकि, सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति के कुछ सवालों ने परीक्षार्थियों को थोड़ा उलझाया। अधिकांश अभ्यर्थियों ने पेपर को उम्मीद के अनुरूप बताते हुए बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई।
विज्ञापन



इस बार प्रश्नपत्र में सवाल ज्यादा उलझाऊ नहीं थे, जिससे पेपर हल करने में आसानी हुई। हालांकि, सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति के कुछ प्रश्न कठिन थे। हालांकि, पेपर अच्छा गया है। -धीरू कुशवाहा, परीक्षार्थी



पहली पाली का पेपर काफी आसान रहा और अधिकांश प्रश्न आसानी से हल हो गए। गायत्री के मुताबिक, इस बार कई सवालों के जवाब देना आसान रहा, परीक्षा उम्मीद के मुताबिक हुई। -मुस्कान पांडेय, परीक्षार्थी
विज्ञापन




जिन परीक्षार्थियों ने नियमित पढ़ाई की है और अखबार पढ़ने की आदत बनाए रखी है, उन्हें पेपर हल करने में सहूलियत हुई होगी। उन्होंने परीक्षा के परिणाम को लेकर भी उम्मीद जताई। -अभिषेक शाह, परीक्षार्थी



संविधान से जुड़े प्रश्न, सामान्य विज्ञान और तर्कशक्ति का स्तर मध्यम रहा। वहीं, गणित, हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न काफी सरल थे। इन विषयों के प्रश्नों को हल करने में अपेक्षाकृत आसानी हुई। -गायत्री, परीक्षार्थी



मार्ग परिवर्तन से परीक्षार्थियों को हुई परेशानी



दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधीनगर मार्ग पर मार्ग परिवर्तन के कारण सवारी वाहन नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में परीक्षार्थियों को गांधीनगर मार्ग से पैदल चलकर रोडवेज तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें