फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट,,शव रखकर थाने के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के सामने शव रखकर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

परशुरामपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जीव नारायणपुर निवासी नीरज (27) का शव मिलने पर घर में कोहराम मचा हुआ है। उधर, रविवार देर शाम शव पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। नीरज के भाई ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस सक्रिय हुई होती तो उनके भाई की जान नहीं जाती।
वहीं, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने कहा कि नीरज के लापता होने और शव मिलने के बीच के घटनाक्रम की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। अगर इसमें पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। नीरज के बड़े भाई राजकुमार सिंह का आरोप है कि 23 अप्रैल की रात को ही उनका भाई नीरज घर से लापता हुआ। काफी खोजबीन करने के बाद 27 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी गई। लेकिन, उसकी खोजबीन को लेकर पुलिस टालमटोल करती रही। राजकुमार सिंह ने कहा कि तहरीर में साफ लिखा गया था कि चुनावी रंजिश में कुछ लोग उनके भाई का अपहरण कर लिए हैं और उसकी हत्या कर सकते हैं। इस बीच शनिवार को नीरज का शव नवाबगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के बाग में पेड़ से लटकता मिला। राजकुमार का यह भी आरोप है कि जब नीरज का शव मिला तो आनन-फानन में परशुरामपुर पुलिस ने शनिवार की शाम पांच आरोपियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे में कुलदीप सिंह, शिव नारायण सिंह, शत्रुघ्न उर्फ राजन सिंह, कृष्णकांत सिंह उर्फ दीपक सिंह, रमाकांत सिंह उर्फ बबुल्ले निवासी जीवनारायणपुर को नामजद किया गया है। उधर, नीरज का शव रविवार देर शाम परशुरामपुर थाने पहुंचा। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने थाने के सामने प्रदर्शन कर पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया के सीओ शेषमणि उपाध्याय ने कहा कि अपहरण की घटना तथा शव का मिलना ।दोनों के बीच की कहानी पर पुलिस गहन जांच कर रही है। जहां तक मृतक के भाई राजकुमार का पुलिस पर आरोप का प्रश्न है कि पुलिस ने शिथिलता बरती है। इस स्थिति में पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी यदि कहीं किसी स्तर पर शिथिलता की बात आती है। तो कार्रवाई की जाएगी। मौके पर विधायक अजय सिंह, एडिशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया। उन्होंने कहा कि जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें