फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जन जागृति चौपाल ने लोगों ने रखी अपनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रविवार को राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा द्वारा सल्टौआ विकास खंड क्षेत्र के उमरा दसिया में आयोजित जन जागृति चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के भविष्य तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

सभा में मोर्चा के अध्यक्ष रामजी पांडेय ने कहा कि यूजीसी से संबंधित जिन नए प्रावधानों का विरोध किया जा रहा है, उन्हें बिना व्यापक जनसंवाद और सहमति के लागू किया गया। जिससे छात्रों, अभिभावकों और समाज के एक बड़े वर्ग में असंतोष व्याप्त है। मुख्य वक्ता रामप्रताप सिंह ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार अनिश्चितता की ओर बढ़ रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों तथा उच्च शिक्षा में बार-बार किए जा रहे बदलावों ने छात्रों का विश्वास कमजोर किया है।
अमितेश प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, अमरदीप पांडेय, जय सिंह राठौर ने मांग किया कि शिक्षा व्यवस्था को राजनीतिक प्रयोगों का माध्यम बनाने के बजाय छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बैठक में उमरा खास के सेक्टर प्रभारी प्रेम शंकर राठौर, आशीष सिंह राठौर, नवीन दुबे, रवि सिंह, अभय देव शुक्ल, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें