फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल... जनजीवन प्रभावित

Tue, 28 Apr 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में छाता लगाकर निकली महिलाएं-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे। सहालग के बावजूद शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश तेज हो गई। भीषण गर्मी में दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ही पूरे शरीर को ढककर और छाते के सहारे बाहर निकल रहे हैं। 11 बजे फौव्वारा तिराहे पर पैदल जा रहे लोगों ने बताया कि बस से उतरने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप में गमछा रखने पर भी राहत नहीं मिल रही।
व्यापारी प्रमोद अग्रहरि ने बताया कि सहालग के बावजूद दोपहर में दुकानदारी ठप रहती है। सुबह जल्दी दुकान खोलना पड़ रहा है, जबकि शाम को ग्राहकों की भीड़ बढ़ने पर देर रात तक दुकान खुला रहता है। कपड़ा व्यापारी राहुल मोदी ने बताया कि लोग गर्मी के कारण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिससे कारोबार सुबह और शाम तक सीमित हो गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि सुबह नौ से 10 बजे और शाम चार से नौ बजे के बीच ही खरीदारी करते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी दिख रहा है। तालाब सूखने से मवेशियों के सामने पानी का संकट है। गर्मी ने इस बार अप्रैल में ही विकराल रूप धारण कर लिया है। दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी दोपहर के वक्त रौनक गायब है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में ही रहना बेहतर समझ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल उठाने का काम लगभग ठप हो गया है। किसान सुबह जल्दी या शाम को ही खेतों में काम कर पा रहे हैं। दोपहर में लू के कारण खेतों में जाना जोखिम भरा हो गया है। लोग धूप से बचने को छतरी और रूमाल लेकर चलते दिखे।

-
बिजली-पानी की बढ़ी मांग

भीषण गर्मी के चलते बिजली और पानी की खपत में भी तेजी से इजाफा हुआ है। कई इलाकों में पानी की किल्लत की शिकायतें सामने आने लगी हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही यह समस्या और गंभीर हो सकती है। कृषि विभाग केंद्र बंजरिया के अनुसार, फिलहाल तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है। गर्मी के इस प्रकोप से बचाव ही फिलहाल सबसे बड़ा उपाय है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें