फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम व काला नमक धान की खेती बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मशरूम व काला नमक धान की खेती बढ़ाएं
विज्ञापन

डीएम ने कहा-मशरूम उत्पादकों को बैंक ऋण मुहैया कराएं
काला नमक के लिए प्रत्येक ब्लॉक में बनेगा 40 हेक्टेयर का क्लस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मशरूम की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्पादकों को प्रशिक्षण दिलाकर बैंक से लोन कराना होगा। इसमें किसी प्रकार की बाधा को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से दूर किया जाएगा। काला नमक के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से सत्यापित बीज किसानों के बीच वितरित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में 40 हेक्टेयर से अधिक खेती का क्लस्टर बनाया जाएगा। काला नमक की गुणवत्ता होने पर इसका विदेशों में भी निर्यात किया जा सकेगा। इस क्षेत्र में कृषि उत्पादन संगठन (एफपीओ) को आगे बढ़कर कार्य करना होगा। यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को दिए। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की समीक्षा बैठक कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि, रेशम, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान तथा दुग्ध विभाग को निर्देश दिए कि दिसंबर में किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा प्रदर्शन शत-प्रतिशत पूरा कराएं। 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती पर जिले के किसानों को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक विभाग समय से चयन पूरा करें। डीएम ने जिले में कार्यरत तीन स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यों की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि गोष्ठी एवं प्रशिक्षण के कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों को अवश्य बुलाया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गेहूं, दलहन एवं ऑयल सीड के साथ-साथ बीज, कृषि यंत्र तथा सूक्ष्म पोषक तत्व की समीक्षा की। पराली प्रबंधन पर जोर देते हुए उन्होंने सुपरसीडर यंत्र को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए। डीएम ने एसबीआई भीटी मिश्र के शाखा प्रबंधक के पिछले वर्ष 25 में से 24 मशरूम उत्पादकों की ऋण आवेदन पत्रावली निरस्त करने पर पूछताछ की। डीएम ने लीड बैंक मैनेजर तथा कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानों से फिर से पत्रावली प्राप्त करके बैंक में भेजी जाए। बैठक का संचालन उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने किया। बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, मनीष सिंह, एसके चक्रवती, डॉ. अश्वनी तिवारी, डॉ. राजेश कुमार, राजेन्द्र यादव, प्रगतिशील किसान राममूर्ति मिश्र, रामपूरन चौधरी, शिवप्रसाद चौधरी, राजेन्द्र वर्मा, आरके सिंह, विजय बहादुर सिंह, मायाराम यादव, डॉ. प्रेम शंकर एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें