फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैथोलॉजी का सर्वर फेल, रिपोर्ट के लिए इंतजार करते रहे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में जांच रिपोर्ट के लिए लगी कतार- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल के पैथाेलॉजी सेंटर में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक सर्वर फेल हो गया। इससे मरीजों की जांच रिपोर्ट निकलनी बंद हो गई। लगभग एक घंटे तक यह समस्या बनी रही। जांच काउंटर के पास रिपोर्ट के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। दूर दराज से आए मरीज तो बिना रिपोर्ट लिए ही लौट गए।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में खून-पेशाब आदि की जांच रिपोर्ट दिन 12:00 बजे के बाद ही वितरित होती है। ऐसे में मरीज जांच के लिए ब्लड नमूना देकर इधर-उधर समय बिताते हैं। 12:00 बजे के बाद जांच काउंटर पर रिपोर्ट लेने के लिए वह दोबारा पहुंचते हैं, लेकिन शुक्रवार को ऐन वक्त पर सर्वर ठप हो गया, जिससे पैथोलॉजी सेंटर से रिपोर्ट नहीं निकल पा रही थी। लगभग एक घंटे तक इंतजार करने के बाद कुछ मरीज निराश होकर घर लौट गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें