फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन में यात्री का आईफोन छूटा आरपीएफ पुलिस ने बरामद कर सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से आनंद विहार से गोंडा तक की यात्रा कर रहे यात्री का गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय भीड़ के चलते सीट पर आईफोन ट्रेन में छूट गया। यात्री ने अपने मोबाइल फोन छूट जाने की सूचना रेलवे टोल फ्री नंबर पर लखनऊ को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस सक्रिय हो गए और बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही पुलिस ने कोच से मोबाइल फोन को बरामद कर लिया।
विज्ञापन



आरपीएफ उप निरीक्षक लाल साहब सिंह ने बताया कि गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम रानीजोत मसकनवा बाजार के रहने वाले यात्री विकास कसौधन पुत्र संतोष कुमार आनंद विहार दिल्ली से हमसफर एक्सप्रेस के बी 4 कोच से गोंडा आ रहे थे। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर उतरते समय काफी भीड़ के चलते यात्री विकास कसौधन अपने बच्चों और पत्नी को नीचे उतार लिए। जबकि सीट पर आईफोन छूट गया। प्लेटफार्म पर उतरने के बाद मोबाईल फोन ढूंढने लगे तो पता चला की ट्रेन में छूट गया है, तब तक ट्रेन आगे के लिए निकल चुकी थी, जिसकी सूचना यात्री ने फौरन रेलवे टोल फ्री नंबर पर दी। ट्रेन जैसे ही बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची कि वहां पहले से मौजूद आरपीएफ हेड कांस्टेबल भगवान सहाय और कांस्टेबल हरिद्वार सिंह कोच से आईफोन को सीट से बरामद कर लिया। जिसे यात्री को बुलाकर विधिक कार्रवाई करते हुए सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि आरपीएफ के प्रयास से मुझे मेरा कीमती मोबाइल फोन मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें