बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मामला थाना क्षेत्र के महुआ गांव का है। यहां की रहने वाली पुष्पा ने तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें और उनके पिता तिलकराज व भाई अंकित को गाली देने लगे। विरोध करने पर विपक्षी उनके भाई को मारने लगे। इस बीच वह और उनके पिता भाई अंकित को बचाने के लिए पहुंचे तो उन्हें भी मारा पीटा गया। विपक्षियों ने जान माल की धमकी भी दी है। पुलिस ने उसी गांव के लल्लू सिंह गौरव, अभिमन्यु, चैतू, अंशिका और सावित्री के खिलाफ सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।