फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शास्त्रीय और सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रेस क्लब सभागार में सोमवार को आयोजित शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न विधाओं में स्वरांग, इशिता सिंह, दिव्यांशु पांडेय और श्याम मिश्रा सहित कई प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के संस्कृत विभाग की ओर से पं. ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बाल, किशोर और युवा वर्ग के प्रतिभागियों ने गायन और वादन की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संगीत संयोजन संगीत शिक्षक राजेश कुमार आर्या ने किया।
बाल वर्ग के शास्त्रीय संगीत में स्वरांग, पार्थिका त्रिपाठी, प्रिंस शर्मा, आकर्ष शुक्ला और अथर्व मिश्रा ने प्रतिभाग किया। किशोर वर्ग में अनिकेत पांडेय, इशिता सिंह और अनुष्का गुप्ता ने प्रस्तुतियां दीं। बांसुरी वादन में श्याम मिश्रा ने हुनर दिखाया। सुगम संगीत के बाल वर्ग में विशेष कुमार गुप्ता, अद्विक ओझा और अनय सक्सेना शामिल हुए। किशोर वर्ग में अपर्णा श्रीवास्तव और दिव्यांशु पांडेय, जबकि युवा वर्ग में विभोर शुक्ला ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गायिका डॉ. रंजना अग्रहरि, कथक नर्तक डॉ. राघवेंद्र सिंह, तबला वादक मनीष मिश्रा, गायक आशीष यादव और अकादमी के प्रतियोगिता संयोजक डॉ. पवन तिवारी शामिल रहे। संचालन विनोद कुमार उपाध्याय ने किया।आयोजन का उद्देश्य उभरती संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और शास्त्रीय एवं सुगम संगीत के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर संतोष कुमार श्रीवास्तव, रजनी गुप्ता, अभिषेक आर्य, आदित्य त्रिपाठी, इरफान, प्रताप शंकर पांडेय, प्रमोद, शैलेश, अभिषेक सेन, नितेश और आरती श्रीवास्तव मौजूद रहे।


भजन और गजल विधा में भी प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
परिणामों के अनुसार, बाल वर्ग के शास्त्रीय संगीत में स्वरांग और किशोर वर्ग में इशिता सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुगम संगीत की गजल विधा में दिव्यांशु पांडेय और सुषिर वाद्य वर्ग में श्याम मिश्रा प्रथम रहे। बाल वर्ग के सुगम संगीत की भजन विधा में विशेष कुमार गुप्ता ने प्रथम, इशिका ओझा ने द्वितीय और अनय सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग के भजन में अपर्णा श्रीवास्तव और युवा वर्ग में विभोर शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें