बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के जीतीपुर की परी श्रीवास्तव की हत्या के मामले में राष्ट्रीय सनातन संघ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को ज्ञापन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। स्थानीय पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया। कहा गया कि उच्चाधिकारियों को दखल देकर इस मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच करानी चाहिए।
राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे के नेतृत्व में रविवार को लखनऊ के इको गार्डन में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया। वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव, महर्षि इंद्र प्रकाश बौद्ध, अशोक श्रीवास्तव आदि ने अपनी बात रखी। गौरतलब है कि परी श्रीवास्तव की जमीनी विवाद में चाकुओं से गोदकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी। हत्याकांड में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से पांच लोगों को जेल भेजा लेकिन तीन नामजद आरोपियों को चार दिन तक हिरासत में रख कर छोड़ दिया। संवाद