चुनाव डियूटी मे लगे केंद्रीय रिर्जव पुलिस फोर्स ।
बस्ती जिले के पांच विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे मतदान के दौरान पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किया गया है। व्यवस्था ऐसी होगी, ताकि किसी भी बूथ पर गड़बड़ी होने की सूचना पर 10 मिनट के भीतर अतिरिक्त फोर्स पहुंच सके। मतदान केंद्र पर डबल लेबल सिक्योरिटी मुस्तैद रहेगी। जिसमें केंद्र के भीतर का मामला पैरा मिलिट्री फोर्स के हवाले होगा, जबकि बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपी पुलिस करेगी। सभी पोलिंग सेंटरों पर कम से कम दो सीपीएमएफ जवान तैनात किए जा रहे हैं।
जिले के महादेवा, सदर, रुधौली, हर्रेया और कप्तानगंज क्षेत्र मिलाकर 1436 मतदान केंद्र व 1962 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। लोकल स्तर पर भी पुलिस ने दोनों विधानसभा के कुछ गांवों में अलग से फोर्स लगाई है। दोनों सीटों पर एक-एक सीओ गश्त करेंगे। चुनाव में 66 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की भी तैनाती है। जिसमें सीआरपीएफ, आरएएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, बीएसएफ की कंपनियां है। फोर्स में पीएसी और आरआरएफ के भी जवान हैं। इनके अलावा यूपी पुलिस के 150 इंस्पेक्टर, 800 दरोगा, 550 हेड कांस्टेबल (एचसीपी), पांच हजार सिपाही, तीन हजार होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 37 सौ जवान गैर जिले से भेजे गए हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि रिजर्व में भी पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।