शांति व्यवस्था के लिए पैरा मिलिट्री के साथ पुलिस ने किया रूट मार्च
बस्ती। मतगणना के दौरान और बाद में जिले की शांति व व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की तरफ से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गणना स्थल के अलावा शहर समेत जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने गश्त कर लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेताया कि अव्यवस्था फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी थानाक्षेत्रों को आगाह किया जा चुका है। कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज, सोनहा, हर्रैया, परशुरामपुर, गौर, पैकोलिया, दुबौलिया, कप्तानगंज, कलवारी, लालगंज, मुंडेरवा आदि थानाक्षेत्रों में सीपीएमएफ के साथ गश्त की गई। विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक छावनी थाने की पुलिस ने मोटरसाइकिल दस्ता तैयार कर थाना क्षेत्र के संवेदनशील कस्बों एवं महत्वपूर्ण बाजारों में जनता के प्रति शांति निष्पक्षता एवं आदर्श आचरण बनाए रखने के लिए भ्रमण किया। कस्बा छावनी खान कला, केनौना चपिलाव, हिआरुपुर, लजघटा, ताला गांव, हनुमानगंज, विक्रमजोत, शंकरपुर, चंद्र पलिया, पूरे हेमराज, मलौली गोसाई, गोपालपुर, बभनगावा, धिरौली बाबू, अमोढ़ा आदि स्थानों का भ्रमण किया गया।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह व एसएसबी प्लाटून कमांडर सोनम दोलजी की अगुवाई में रुधौली पुलिस व एसएसबी के अर्धसैनिक बल के जवानों ने एरिया डोमिनेशन रुट मार्च किया गया, जिसमें कस्बा रुधौली, बहादुरपुर, बखीरा तिराहा, डुमरियागंज मोड़, मुड़ियार तिराहा, भानपुर मोड़, सुरवार कला, बखरिया, अठदमा, आदि स्थानों का भ्रमण किया गया तथा आम जनता में सुरक्षा एवम विश्वास का वातावरण बनाया गया। इस दौरान उप निरीक्षक राजेश दुबे, पंकज त्यागी, संतोष सिंह, मोहम्मद मुस्तफा के साथ आरक्षी अभिलाष सिंह, देवेंद्र यादव, दीपक राय, चंद्रकेश प्रजापति, आंचल गौड़ आदि मौजूद रहे।
नगर बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक नगर थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक के अगुवाई में एसएसबी के जवानों ने नगर बाजार, फुटहिया, बेलाड़ी, गोटवा, समेत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि मतगणना के बाद व होली के त्योहार में किसी ने भी हुड़दंग किया या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।