फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भी लीक हुआ था डीएलएड दूसरे सेमेस्टर का गणित का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
छह नवंबर को परीक्षा से पहले डायट तिराहे के पास एक से पांच हजार में बेचा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरानी बस्ती। जिले में भी छह नवंबर को डीएलएड 2019 बैच के द्वितीय सेमेस्टर के गणित विषय का पेपर परीक्षा से पहले लीक हुआ। डायट तिराहे पर ही पेपर को व्हाट्सएप के माध्यम से एक से पांच हजार रुपये तक में परीक्षार्थियों को मुहैया कराया गया। हालांकि जानकारी मिलने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

छह नवंबर को द्वितीय पाली 12 से एक बजे तक 2019 बैच के द्वितीय सेमेस्टर के गणित विषय की परीक्षा जिले में 20 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में जनपद में 4659 नामांकित प्रशिक्षुओं में 4412 शामिल भी हुए। परीक्षा पूरी हो जाने के बाद पेपर आउट होने की खबरें आम हो गई। नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि छह नवंबर की सुबह से ही प्लास्टिक कांप्लेक्स स्थित चौराहे पर पेपर बिका। कुछ तो प्रिंटेड पेपर भी बेच रहे थे, मगर कुछेक वाट्सएप ग्रुप पर इसे भेज कर परीक्षा में पेपर के शत प्रतिशत आने की गारंटी दे रहे थे। डायट के परीक्षा प्रभारी कुलदीप चौधरी व प्राचार्य आनंदकर पाण्डेय ने बताया कि पर्चा लीक होने की जानकारी प्राप्त हुई है । सूचना है कि कुछ प्रशिक्षुओं ने प्लास्टिक कॉम्पलेक्स तिराहे और परीक्षा केंद्रों पर व्हाट्सएप के माध्यम से गणित के विषय का पेपर एक से पांच हजार रुपये में अन्य प्रशिक्षुओं को साझा किया था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज तक यह बात पहुंचने के बाद गणित की परीक्षा निरस्त कर दी गई। अभी परीक्षा की नई तिथि घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें