फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम : पूरे महीने चलेगा बकाएदारों के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बिजली चोरों और बकाएदारों के खिलाफ पूरे महीने युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। मुख्य अभियंता एआर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों से मिले निर्देशानुसार लाइन लॉस कम करने के लिए महीने भर युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही शनिवार व रविवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण महाशिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रविवार को महाशिविर में गाऊखोर, बेलवल आदि उपकेंद्रों का उन्होंने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बस्ती क्षेत्र में करीब 1168 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें 1121 शिकायतें तत्काल निस्तारित कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चार घंटे बाधित रही अमहट उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति
बस्ती। कांशीराम आवास के पास रविवार को गांधीनगर 33 केवी लाइन का तीन इंसुलेटर खराब हो गया। जिससे विद्युत उपकेंद्र अमहट से बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे बाधित रही। एसडीओ मनोज यादव ने बताया कि सुबह करीब पांच से नौ बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें