फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : तीन शातिरों पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। शातिरों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई तेज कर दी गई है। हर्रैया ने तीन शातिरों पर शुक्रवार को गुंडा एक्ट लगाया है। हर्रैया के थानेदार तहसीलदार सिंह ने बताया कि चिंगारी उर्फ लकी दुबे निवासी ग्राम बडहरखुर्द, सूरज चौबे निवासी ग्राम चांदा चौबे, थाना पैकोलिया व हित पाण्डेय निवासी ग्राम बडहरखुर्द, थाना हर्रैया पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। उन्होंंने बताया कि तीनों शातिरों पर आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।
विज्ञापन

इनके कृत्यों से क्षेत्र में भय व आतंक का वातावरण उत्पन्न हो गया था। गिरोह का उद्देश्य क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करना था। इनके भय से लोगों को मुक्त कराने के लिए गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। उधर, वाल्टरगंज पुलिस ने गुंडा एक्ट के आरोपी शिव प्रसाद निवासी गौर बाजार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें