किसान समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू की ब्लॉक इकाई की ओर से सोमवार को रामनगर ब्लॉक परिसर में पंचायत की। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह व संचालन रामजीत चौधरी ने की।
किसानों की विभिन्न विभागों से जुडी दिक्कतों के निदान के लिए किसानों ने ब्लॉक पर पंचायत लगाई।सोमवार को अवकाश होने के नाते कार्यालय बंद था। समस्या समाधान न होता देख किसान मंगलवार तक के लिए धरने पर बैठ गए।
ब्लॉक अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने बताया कि पंचायत में किसानों की विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जल निगम, राजकीय नलकूप, बिजली, आपूर्ति, वन विभाग, आगंनबाड़ी, लोक निर्माण विभाग,पीएनबी, सरयू नहर विभाग से जुडें मुददे् शामिल हैं। जिनके समाधान के लिए भाकियू बार बार मांग कर रही है।
लेकिन इन विभागों से जुड़े जिम्मेदार किसानों के बातों पर ध्यान नहीं दे रहें हैं। जिसके चलते पंचायत को धरने में परिवर्तित कर दिया गया है। एसडीएम सुरेश चन्द्र शर्मा व बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि ने मगंलवार को कार्यालय खुलने पर समस्याओं के संबंध में वार्ता करने का आश्वासन दिया है। उनके आने तक धरना जारी रहेगा। धरने में सफायत अली,रामनयन, रामजीत, पिताम्बर मौर्य, सोना पाती, हदयराम, आदि उपस्थित रहे।