फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू एक्सप्रेस को इलाहाबाद तक चलाने की मांग

Mon, 09 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपना दल के कार्यकर्ताओं ने बभनान स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन।
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनान। अपना दल के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य रामसिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को बभनान रेलवे स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंप मांग किया कि इलाहाबाद से मनकापुर के बीच चलने वाली सरयू एक्सप्रेस को गोरखपुर से चलाया जाए। जिससे आने जाने वालों को सुविधा मिलें।

 अपना दल की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इलाहाबाद आधुनिक युग की शिक्षा नगरी है। जहां पूरे प्रदेश के कोने-कोने से बच्चें शिक्षण ग्रहण करते है। साथ ही धर्म के नगरी से काफी प्रसिद्ध है। बावजूद उसके रेल विभाग अभी तक बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर के बीच इलाहाबाद से सीधी ट्रेन का संचालन नही कराया गया। जिससे इलाहाबाद आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन मास्टर एसकेपी गुप्ता के माध्यम से रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन देने वालों में कप्तानगंज विधानसभा अध्यक्ष रजमणि पटेल, संतराम पटेल, ब्लाक अध्यक्ष अब्बास अली खान, रामबहाल चैधरी, उमाकांत, रामप्रकाश, रामआशीष मौर्य, तुलसीराम, बनवारी लाल, मनोज कुमार, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें