फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन, क्रॉप सर्वे से मुक्त करने की मांग

Fri, 12 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कुदरहा ब्लाक के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते पंचायत सहायक । विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुदरहा। पंचायत सहायकों ने बृहस्पतिवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य से मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वे ग्राम पंचायत सचिवालय के संचालन, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने, दस्तावेज उपलब्ध कराने और पंचायती राज विभाग से जुड़े कार्यों के लिए नियुक्त हैं। उन पर कृषि विभाग से संबंधित क्रॉप सर्वे का भार डालना अनुचित है। अधिकतर पंचायत सहायकों के पास जीपीएस सपोर्टेड मोबाइल फोन नहीं है। उन्होंने तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने और कार्य के बदले सम्मानजनक निश्चित मानदेय की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों ने यह भी कहा कि फील्ड में काम के दौरान जंगली जानवरों या विषैले जीव-जंतुओं के हमले का खतरा बना रहता है। ऐसी स्थिति में बीमा सुरक्षा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की जाए। महिला पंचायत सहायकों से दुर्गम क्षेत्रों में सर्वे कराना सुरक्षा की दृष्टि से अनुचित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें