फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समाज में सबसे अधिक बेरोजगारी: ओवैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज में सबसे अधिक बेरोजगारी : ओवैसी
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती )। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। सबसे अधिक मुस्लिम समाज का युवा बेरोजगार है। ओवैसी शनिवार को भानपुर तहसील के बैड़वा समय स्थान पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सपा, बसपा और भाजपा पर निशाना साधा। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मुस्लिमों और दलितों को किसी भी पार्टी को एक तरफा वोट करने से पहले सोचने की जरूरत है। मुस्लिमों और दलितों का एकतरफा वोट लेने वाली पार्टियां भी गरीब दलितों और मुस्लिमों का ध्यान नहीं देती हैं। उन्हें उनके विकास से कोई लेना देना नहीं है। इसी वजह से मुस्लिम समाज के युवा अपना घर परिवार छोड़ कर रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश और देशों में जाने को मजबूर हैं। सभा में पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें