बस्ती। महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया गया। सुल्तानपुर से आए भोजपुरी गायक दिनेश पांडेय की टीम ने स्वागत गीत से कार्यक्रम शुरू किया। उनके होली गीत ...रंग बरसे भीगे चुनर वाली.... को सबने सराहा। समाज में बढ़ रही दहेज प्रथा को दूर करने के लिए अर्जुन बिस्वा का नाट्य मंचन से समाज में अच्छा संदेश गया।
भोजपुरी गीत गायिका सरिता द्वारा ...रेलिया बैरन पिया को लिए जाय रे... और ...छोटी सी उमर में लग गया रोग.. पर लोग झूमने लगे। आयोजन में समीर कुमार चौधरी, जय सिंह, परमात्मा प्रसाद मौर्या, गिरजा शंकर अग्रहरि, मनोज सिंह, राज कुमार श्रीवास्तव, बब्लू मिश्रा, रितेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, रन बहादुर यादव, सोनू गुप्ता, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, राजेश वर्मा, हृदयराम यादव, अभिषेक गिरि, महेंद्र यादव, पवन कसौधन, विनोद कसौधन, जगदीश चंद्र अग्रहरि, आनंद सिंह, मो स्वाले, गिरीश अग्रहरि, धर्मेंद्र, जंग बहादुर सिंह, अंकित उपाध्याय, ओम प्रकाश चौटाला, अवधेश कुमार, विजय कुमार, सुबास चौधरी, शुभम गुप्ता आदि रहे।