फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 महराजगंज महोत्सव में लोक गायकों ने समां बांधा

Mon, 28 Mar 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महराजगंज महोत्सव को संबोधित करते राज्य मंत्री रामकरन आर्य। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से कस्बे के जूनियर हाई स्कूल में चल रहे महराजगंज महोत्सव में दूसरे दिन सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित हुए। लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री राम करन आर्य ने कहा कि व्यापारी और किसान का समाज में बड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। ये दोनों देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। कहा कि प्रदेश की पिछली सरकारों ने व्यापारियों का शोषण किया लेकिन, सपा सरकार में इनकी सुरक्षा के लिए कई व्यवस्था की गई है। 

विशिष्ट अतिथि आवास विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने व्यापारियों के लिए कई सहूलियतें दी हैं। सपा के लोग इनके सहयोग के लिए कार्य करते रहेंगे। जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह उर्फ मम्मू सिंह ने कहा कि व्यापारी हमारे समाज की हर आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और इनसे हर वर्ग के लोगों को सहयोग मिलता है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चंद्र सिंह ने कहा कि देश के किसान आज बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं। उनको सरकार का सहयोग मिलना चाहिए। महोत्सव में संगठन के प्रदेश मंत्री जगदीश चंद्र अग्रहरि, सोनू गुप्ता, विनोद कसौधन, पवन कसौधन ने व्यापारियों के समक्ष होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें