फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाबालिग भगाने के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश

Mon, 01 Apr 2024 04:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो कोर्ट डॉ. अमित वर्मा की अदालत ने दुबौलिया पुलिस को किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

दुबौलिया क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अधिवक्ता वीरेंद्र श्रीवास्तव के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल कर कहा कि पांच जनवरी 2024 को उसकी नाबालिग बेटी को हर्रैया क्षेत्र के थाना खास गांव निवासी विशाल शादी का झांसा देकर भगा ले गया। घटना की सूचना थाने पर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। डाक के जरिए एसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया, मगर केस दर्ज नहीं हुआ। न्यायाधीश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समुचित धाराओं में दुबौलिया पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें