फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में मात्र नौ स्टाफ नर्स, आठ का हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल : 12 वार्ड और केवल नौ स्टाफ नर्स
विज्ञापन

बस्ती। तीन सौ बिस्तरवाले जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा करने वाली स्टाफ नर्सों का बड़े पैमाने पर तबादला हो गया है लिहाजा अस्पताल के 12 वार्डों की नर्सिंग सेवा लड़खड़ा गई है।
जिला अस्पताल से आठ स्टाफ नर्सों का स्थानांतरण हो गया है। अब केवल नौ स्टाफ नर्स के सहारे जिला अस्पताल के एक दर्जन वार्ड के संचालन को लेकर अस्पताल प्रशासन परेशान है। इस स्थानांतरण के बाद इनके स्थान पर एक भी स्टाफ नर्स अस्पताल को नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सकों के स्थानांतरण ने व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। इसके बाद स्टाफ नर्सों के स्थानांतरण से व्यवस्था पूरी तरह डगमगा गई है। वार्डों में व्यवस्था को लेकर तंत्र को पसीना छूट रहा है। जिला अस्पताल में निर्धारित 37 स्टाफ नर्स के सापेक्ष मात्र 17 की तैनाती थी उनमें से भी आठ स्थानांतरित हो गई हैं। नतीजतन कई वार्ड बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं।
-
यह है व्यवस्था
अस्पताल प्रशासन की मानें तो छह बेड पर एक स्टाफ नर्स की जरूरत होती है। मगर अपने जिला अस्पताल में वार्ड के सापेक्ष ही स्टाफ नर्स की कमी है। जबकि यहां 24 घंटे इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर संचालित होता है। इस स्थानांतरण के बाद एक स्टाफ नर्स पर करीब 20 बेड की 24 घंटे सेवा की जिम्मेदारी है। जबकि शासन के निर्देश के अनुसार केवल आठ घंटे ही ड्यूटी ली जा सकती है।
------
स्थानांतरण से प्रभावित हो गए आधा दर्जन वार्ड
स्टाफ नर्स के स्थानांतरण ने जहां व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है वहीं, अस्पताल के ट्रामा सेंटर, चिल्ड्रेन वार्ड, मेडिसिन, सर्जरी के लिए बने वार्ड, महिला वार्ड आदि के संचालन पर प्रभाव पड़ने लगा है।
विज्ञापन

बोले प्रमुख अधीक्षक
प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि स्थानांतरण से कामकाज प्रभावित है। वैसे स्थानांतरण हुई सभी स्टाफ नर्सों को फिलहाल रोक लिया गया है। इनके न रहने से अस्पताल की व्यवस्था भंग हो जाएगी। ऐसे में जब तक किसी की यहां तैनाती नहीं होगी, तब तक इनको रिलीव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें